भाटी वंश परम्परा एवं इतिहास ..
#भाटीवंशपरम्पराएवंइतिहास ..... सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा के पुत्र अत्रि और अत्रि के पुत्र चंद्र ... इन्ही चन्द्र से #चंद्रवंश का उदय हुआ ... चन्द्र के बुध और बुध के पुरुरवा ... पुरुरवा की ही पीढ़ी में ययाति हुए ... ययाति के पुत्र हुए यदु ... यदु से ही #यदुवंश चला ... यदु के शूरसेन और शूरसेन के वासुदेव और वासुदेव के हुए #श्रीकृष्ण ... प्रभु श्री कृष्ण से ही यदुवंश की ख्याति हर और बढ़ी एवं यदुवंशी कृष्ण पुत्र कहलाए ...कृष्ण ही यदुवंशियों के इष्ट देव है ... यदुवंश से ही गुजरात के #जाडेजा #चुडासमा #रायजादा और #सरवैया राजपुतों का निकास है ... #करौली के जादोनों और #देवगिरी के यादवों का भी निकास यही से माना गया है ... यही यादव आगे चल कर #जाधव कहलाए ... शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई इन्ही जाधावों की बेटी थी ... दक्षिण भारत के भी कुछ प्रमुख राजवंशों का निकास यदुवंशियों से माना गया है ... यदुवंश की जो शाखा भारत के उत्तर - पश्चिम में रही उनमें श्री कृष्ण से बारह पीढ़ी बाद गजबाहु हुए जिन्होंने #गजनी शहर बसाया और वहाँ राज किया ... इन्ही के वंशजों ने #लाहौर को अपनी र...